गायघाट: समेत अन्य प्रखंडों में भूस्वामियों की जुट रही भीड़ सर्वेक्षण को लेकर दाखिल खारिज परिमार्जन के लिए हो रहे हैं परेशान
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में भूमी सर्वेक्षण को लेकर भू स्वामियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के अंचलों में दाखिल खारिज, परिमार्जन कराने को लेकर लोगों में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गुरूवार को गायघाट अंचल कार्यालय पर दर्जनों गांव से पहुंचे भू स्वामियों की भारी भीड़ लगी रही।