गायघाट: गायघाट प्रखंड के तीन जगहों पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने किया सर्वेक्षन, ग्रिड सब स्टेशन का होगा निर्माण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के मैठी में ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हों पा रहा है। बुधवार को ऊर्जा विभाग की टीम ग्रिड सब स्टेशन के लिए मैठी, इसुफपुर लादी एवं जारंग में जमीन का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि ग्रिड सब स्टेशन के लिए आठ एकड़ जमीन की आवश्यकता है।