गायघाट: केवटसा चौक के समीप एनएच 27 पर अज्ञात कंटेनर ने बाइक सवार शिक्षक को मारा जोरदार टक्कर, हालत नाजुक
बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक कटरा मोड़ के पास एनएच 27 पर बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मधुबनी जिले के जयनगर थाने की बैरा पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी शंकर पासवान के पुत्र शिक्षक सुशांत कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और स्वजन को घटना की जानकारी दी।