गायघाट: जारंग मलहटोली एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ससुराल के लोग घर छोड़ हुए फरार
गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग मलहटोली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद उसके ससुराल के के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका की पहचान जारंग मलहटोली गांव के सोगारथ सहनी की 21 वर्षीया बहु कविता देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां हत्था थाना क्षेत्र के केवटसा गांव के इंदु देवी ने बताया की वे अपनी पुत्री की शादी चार माह पूर्व की थी।