गायघाट: गायघाट में एसडीएम पूर्वी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, सबमर्सिबल और बेंच डेस्क खरीद में मिली गड़बड़ी
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में सबमर्शिबल लगाने और बेंच डेस्क खरीद में गड़बड़ी लगातार सामने आ रही है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम में शामिल एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने गायघाट प्रखंड के जारंग समेत कई पंचायतों में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।