तिरोड़ी: आंजनबिहरी में लगा निशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र जांच और रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित
जनपद पंचायत कटंगी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंजनबिहरी में 09 सितंबर बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र रोग जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पठार संघर्ष समिति संयोजक एवं सरपंच दीपक पुष्पतोड़े के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। शिविर भंडारा के नाकाड़े अस्पताल और कटंगी स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।शिविर का शुभारंभ तहसीलदार गीता राहंगडा