पीरो: अग्निवीर सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरांव पहुंचा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
Piro, Bhojpur | Oct 1, 2026 पीरो प्रखंड के बरांव गांव निवासी और भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे जवान सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव बरांव पहुंचा। गुरुवार को पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी पहुंचे।