सनावद: सनावद न्यायालय परिसर में विश्व खाद्य दिवस सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद न्यायालय परिसर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देश पर गुरुवार को दोपहर ढाई बजे विश्व खाद्य दिवस सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन न्यायाधीश श्री योगेश चालीसा व न्यायाधीश सुश्री आकांक्षा गर्ग की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।