पटना ग्रामीण: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ज्ञान भवन में कहा, शिक्षा विभाग का बजट 70,000 करोड़ रुपए से ज़्यादा है
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ज्ञान भवन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहा कि 2005 में जहां बिहार का बजट 23000 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा का होता था तो वही आज सिर्फ शिक्षा विभाग का बजट 70000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।