पटना ग्रामीण: CSBC कार्यालय के सामने महिला अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छात्र नेता खुशबू गिरफ्तार, अभ्यर्थी रोती बिलखती नज़र आईं
NCL और EWS को लेकर लगातार कई दिनों से अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे महिला अभ्यर्थियों ने CSBC ऑफिस को घेर लिया और ऑफिस के सामने ही जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। प्रदर्शन उग्र होता देख मौके से पुलिस ने छात्र नेता खुशबू को गिरफ्तार कर लिया।