पटना ग्रामीण: देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार की सुबह 10.30 बजे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।