पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया, उन्हें लैपटॉप और नकद पुरस्कार दिया गया
बिहार बोर्ड ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को ज्ञान भवन में मंगलवार सुबह 11:00 बजे सम्मानित किया है। टॉप 10 में आने वाले 74 छात्र और छात्राओं को लैपटॉप और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। बता दें कि दसवीं के टॉपर शिवांकर को ₹100000 नगद और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया है।