पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव का सवाल, जनता से बात करने के लिए 250 करोड़ खर्च होते हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं और इसके लिए 250 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इसे लेकर राबड़ी आवास के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने पूछा कि क्या किसी नेता को अपने ही जनता से बात करने के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।