पटना ग्रामीण: पटना सदर एसडीपीओ सत्यकाम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चार पुलिसकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पटना सदर सीडीपीओ सत्यकाम ने मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि दीदारगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया था कि गौरीचक थाना क्षेत्र में गश्ती दल के द्वारा उनसे अवैध वसूली की गई थी। जांच के क्रम में यह मामला सही पाया गया और अब अवैध वसूली करने वाले चार पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया गया है।