भोगांव: गांव लोधीपुर में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की गाली-गलौज व मारपीट, जांच शुरू
गांव लोधीपुर निवासी अर्चना पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। सुवह सात बजे वह शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अपने पास तमंचा रखता है। और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।