भोगांव: बिछवां स्थिति भोले बाबा के रामकुटीर आश्रम पर भक्तों का रहा जमाबड़ा, भारी तादात में तैनात रहा पुलिस फोर्स,भक्तो को लौटाया
रविवार को बिछवां स्थिति भोले बाबा के रामकुटीर आश्रम पर भक्तों का जमाबड़ा रहा। भक्तों की भीड़ देख भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। आश्रम जाने वाले रास्ते पर लगे बैरियर पर ही भक्तों को रोक लिया गया। सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने जीटी रोड पर बैरियर लगाकर भक्तो को सड़क से ही नमन कर वापस लौटा दिया।