भोगांव: बिछवां पुलिस द्वारा मुकदमों में निस्तारित 560 लीटर कच्ची शराब को पुलिस ने कराया नष्ट, सीओ व तहसीलदार रहे मौजूद
बिछवां थाना पुलिस द्बारा पकड़ी गई कच्ची शराब के 32 मुकदमों को न्यायालय द्बारा निस्तारित किया गया। जिसके बाद थाना मालगोदाम में रखी 560 लीटर कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। इस मौके पर सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह व तहसीलदार कुरावली अशोक कुमार व थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी समेत थाने का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।