भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रकरी में नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
गांव रकरी निवासी सुभाष 10 जुलाई को पत्नी व बच्चों के साथ छिबरामऊ में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।अगले दिन 16 वर्षीय पुत्री रश्मि रिश्तेदारी से घर वापस आ गई।देर शाम जब परिजन घर लौटे तो रश्मि का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।