भोगांव: भोगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत तरीके से निकाला गया मोहर्रम की 7वीं तारीख के अलम का जुलूस,सैंकड़ों लोग रहे मौजूद
कस्बा के मोहल्ला मिर्धा निवासी शाकिर हुसैन के आवास से दोपहर 2:30 बजे फातिहाख्वानी के बाद अलम का जुलूस प्रारंभ हुआ।जो मो0 करियानिम,प्रेमचिरैया,मो0सईद,पुलिया वाली मस्जिद,मो0 पथरिया,मदीना मस्जिद वाली गली,बड़ाबाजार,मो0 मिर्धा,जामा मस्जिद,मुख्यबाजार पहुंचा।सुरक्षा की दृष्टि से CO सुनील कुमार,SHO गगन कुमार,कस्बा इंचार्ज विकास भारती दलबल के साथ मुस्तैद नजर आए।