भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के पास ओवरटेक करते समय खंदी में पलटी स्कूल वैन, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे
ग्राम निजामपुर के पास एल आर पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन लगभग एक दर्जन बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे निजामपुर गांव के सामने पहुंची तभी एक वाहन को ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर खंदी में जा गिरी। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्कूली बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला। खैरियत रही की किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।