मंझनपुर: जिलाधिकारी ने किशनपुर पंप नहर सीरीज का किया भौतिक निरीक्षण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी द्वारा शनिवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल साथ नेवादा ब्लॉक के किशनपुर पंप नहर सीरीज का भौतिक ट्रैक्टर किया गया है।इस दौरान जगदीश लाल ने बताया कि किशनपुर पंप नहर की 35 नहरे हैं। जिनमें से 6 पंप चलाये जा रहे हैं।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही पांच नहरो का टेल फीड करना सुनिश्चित करें।