टूंडला: चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को टूंडला पुलिस ने एटा रोड से किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को टूंडला पुलिस ने एटा रोड से गिरफ्तार किया है। सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा जनरेटर के ओल्टीनेटर, सरिया और गेट चोरी किए गए थे। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।