टूंडला: टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर को जीआरपी ने पकड़ा
टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री के हाथ से मोबाइल छीन कर भागते चोर को जीआरपी ने पकड़ लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि यात्री दीनदयाल शर्मा सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े थे। तभी चोर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।