टूंडला: बल्देव रोड में भाजपा नगर अध्यक्ष के पिता पर बंदरों ने किया हमला, घायल
बल्देव रोड निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के पिता रामबाबू गुप्ता गुरुवार को घर के बाहर टहल रहे थे। तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गिर गए। उनके पैर व कमर में चाेटें आई हैं। उन्हें आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर वासियों ने बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है।