टूंडला: हजरतपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर महिला की मौत
गांव सलेमपुर नगला खार निवासी 22 वर्षीय याेगेश कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव जलोपुरा निवासी रौकी के साथ हुई थी। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ बाइक पर टूंडला कपड़े खरीदने जा रही थी। तभी हजरतपुर गांव के समीप अचानक याेगेश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार को ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।