टूंडला: डीआईजी आगरा ने ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किया निरीक्षण
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीआईजी आगरा ने परीक्षा केंद्र बनाए गए ठा. बीरी सिंह महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के साथ ही नकल विहीन परीक्षाएं कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी बिना तलाशी के अंदर नहीं जाना चाहिए। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।