टूंडला: बनकट रेलवे क्रॉसिंग पर मिले अज्ञात शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, हाथ पर लिखा हुआ है करन सिंह नाम
थाना नगला सिंघी क्षेत्र में बनकट रेलवे क्रॉसिंग पर मिले अज्ञात शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची जीआरपी और सिविल पुलिस के जवानों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसके बारे में कोई नहीं बता सका। मृतक के हाथ पर करन सिंह नाम लिखा हुआ है।