फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र बरी का नगला रोड शीतल खां मुन्ना मस्जिद के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बीती शाम मजदूर गंभीर घायल
थाना फरिहा क्षेत्र नंदपुर निवासी जहांगीर काम से लौटकर बीती शाम फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र नगला बरी रोड शीतल खां मुन्ना मस्जिद के पास से पैदल निकल रहा था तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उक्त मजदूर गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसके परिजनों ने मीडिया को उक्त जानकारी दी।