फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र विजयपुरा से आगे बाइक पलटने से सवार दो महिला हुई लहूलुहान
थाना रामगढ क्षेत्र विजय नगर पानी की टंकी क्षेत्र निवासी सीता देवी अपनी जेठानी पार्वती संग बाइक पर शिकोहाबाद जा रही थी बाइक को बेटा चला रहा था।इसी दौरान थाना मटसेना क्षेत्र विजयपुरा से आगे बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिस कारण सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई।जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। उक्त जानकारी घायल महिलाओं के परिजनों ने मीडिया को दी।