फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र जैन मंदिर चौराहा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से सिक्योरिटी गार्ड घायल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र खेड़ा मोहल्ला निवासी अजीत जिला अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते है। वह बीती शाम थाना उत्तर क्षेत्र जैन मंदिर चौराहा के पास से निकल रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।