फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद स्थित एक डेयरी पर भाई के झगड़े में युवक को बुलाकर जमकर पीटा, सड़क तक खींचा
थाना बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र आलमपुर कनेटा निवासी रामकैलाश थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद स्थित संजय डेयरी पर काम करता है, पड़ोस में एक और डेयरी है जिस पर उसका भाई दूध देने आता है वहां उसके भाई का कुछ नापतोल को लेकर झगड़ा हो गया। रामकैलाश वहां गया भाई को निकाल दिया, उसके बाद आरोप है उसे चबूतरे पर बुलाकर जमकर कुछ लड़कों ने पीटा और सड़क तक खींचा गया।