फिरोज़ाबाद: मेडिकल कॉलेज के सौ सैया अस्पताल में नवजात शिशु की इलाज के दौरान हुई मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर किया हंगामा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सौ सैया अस्पताल में शनिवार की दोपहर नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्स्कों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। करीव एक घंटे के वाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पडताल में जुट गयीं है।