फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला नैनसुख मुस्तफाबाद रोड पर खेतो पर खेती विवाद में दो लोगो को घेरकर गया पीटा, लहूलुहान
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला नैनसुख मुस्तफाबाद रोड निवासी सुरेश चंद्र और रामेश्वर दयाल को आरोप है खेतो पर घेरकर गांव के 10 से 12 लोगो ने पीट दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उनके परिजनों ने मीडिया को उक्त जानकारी दी।