गाजीपुर-बक्सर बॉर्डर पर एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने शुक्रवार, 27 नवंबर को थाना गहमर, बारा पुलिस चौकी और गाजीपुर-बक्सर बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने और चौकी की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बॉर्डर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने, लगातार निगरानी बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया।
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और ड्यूटी के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।