सागर नगर: सागर कलेक्टर ने स्वर्ण जयंती सभागार में कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया, किसानों से सीधा संवाद
कलेक्टर संदीप जीआर ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत उद्यान कृषि विज्ञान मेला का शुभारंभ मंगलवार दोपहर 2:00 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में किया। कलेक्टर ने कहा प्राकृतिक खेती का उत्पादन कर किसान भाई आर्थिकरूप से समृद्ध बनें, फसल में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग न करें, जिले में फ्रूट फॉरेस्ट के माध्यम से दस लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे।