सागर नगर: सब्जी विक्रेता के साथ 4 लोगों ने की मारपीट; राजीनामा के लिए परिवार को दे रहे हैं धमकी, पीड़ित ने जनसुनवाई में दिया आवेदन
बीना के गांधी वार्ड निवासी अजीज राईन मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत की है कि उनके साथ चार लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की। उनके हाथ में फैक्चर आया है लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं राजीनामा न करने पर परिजनों को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।