सागर नगर: पूजा की थाली और मिठाई लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा एक किसान, कहा- हे कलेक्टर भगवान, अब तो सुन लो हमारी अर्जी
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में एक अजब नजारा देखने को मिला।जब एक किसान किसान पूजा की थाली सजाकर पहुंचा जिसमें मिठाई नारियल अगरबत्ती फूल माला भी रखी हुई थी और यह थाली लेकर वह जनसुनवाई में कलेक्टर के यहां पहुंच गया और बोला अब तो सुन लो मेरी अर्जी- मेरी 4.50 एकड़ जमीन राजस्व रिकॉर्ड से गायब हो गई है लेकिन मामले में सुनवाई नहीं की जा रही।