इंदरगढ़: इंदरगढ़ में दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण से मुख्य सड़क पर 2 घंटे जाम, यात्री व आम जन परेशान, पुलिस नदारद
*इंदरगढ़नगर में धनतेरस एवं दीपावली त्योहार को देखते हुए दुकानदारों द्वारा मेन रोड पर तखत एवं गुमटियां रखकर अस्थायी अतिक्रमण कर लेने से आज दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार शाम 5 से 7 बजे तक करीब 2 घंटे तक जाम लगे रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। स दौरान पुलिस व्यवस्था नदारद रही। कार चालक राम सिंह बघेल ने बताया कि वह दिल्ली से अपने गांव जा रहा था