इंदरगढ़: इंदरगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई: फर्जी इंजीनियर बनकर ठगी करने वाला युवक हिरासत में
दतिया में खुद को शिलांग का सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताने वाला 33 साल का युवक पुलिस की हिरासत में आया है। युवक अलग-अलग जगह बैग चोरी की भावुक कहानी सुनाकर मदद के नाम पर पैसे एठ कर ठगी करता था। एसपी ऑफिस, तहसील और वकीलों से भी वह पैसे ले चुका था। पहचान संदिग्ध होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इस से बाद उसने माफी मांगी। टीआई गौरव शर्मा नेबताया की पूछताछ जारीहै