प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों का एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने समिति मद से पंचायतों में कराए गए विकास योजनाओं के भुगतान में आ रही समस्याओं को रखा।