शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफवा नया टोला में एक व्यक्ति का शव उसके ही नवनिर्मित मकान में पुलिस को मिला। मृतक के हाथ में एक बिजली का तार सटे हालत में था तथा गले में गमछा लिपटा हुआ था। शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतित हो रहा है कि हत्या कर बिजली की तार हाथ में कोई देकर करंट से मौत होने के लिए पुलिस को गुमराह करने के फिराक में था।