नरकटियागंज में प्रशासन ने अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने पांच समूहों में बंटकर शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इस दौरान करीब एक दर्जन निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों की जांच की गई।