नरकटियागंज के हरदिया चौक निवासी एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से 58 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। मामले में हरदिया चौक निवासी इंद्रजीत राम ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि एसबीआई बैंक में उसका ज्वाइंट खाता है।