फिलिपींस में एमबीबीएस करने के बाद नरकटियागंज के एक युवक ने अपने देश में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में सफलता पाई है। छात्र की इस उपलब्धि पर कई लोगों ने बधाइयां दी हैं। सफल छात्र धूमनगर चौक निवासी मोदक्कीर अहमद पिता शकील अहमद ने स्थानीय उच्च विद्यालय से मैट्रिक उत्तीर्ण की और चनपटिया से इंटर इंटरमीडिएट किया।