नरकटियागंज: नरकटियागंज की ऐश्वर्या ने पहले प्रयास में प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद हासिल किया, क्षेत्र में खुशी का माहौल
नरकटियागंज की ऐश्वर्या बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है। सोमवार की संध्या परीक्षा परिणाम घोषित किया हुआ। जिसमें ऐश्वर्या को 36 वां स्थान मिला है। इनको प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद मिलने पर जिले एवं इनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है।