पटियाली: श्री नगला में सांप ने युवक को डसा, रास्ते में एंबुलेंस खराब होने पर प्रधान ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया
कासगंज के पटियाली क्षेत्र के ग्राम श्री नगला में गुरुवार देर शाम पेड़ से गिरे सांप ने 35 वर्षीय छोटे को डस लिया। हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान कुलदीप माथुर ने उसे निजी वाहन से सीएचसी पटियाली पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस खराब होने पर प्रधान ने फिर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार है।