निज़ामाबाद: मस्जिदिया गांव में गंदे पानी से हाल बेहाल, नाली निर्माण की मांग की गई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद क्षेत्र के मस्जिदिया गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क और आसपास के खेतों में गंदा पानी जमा है आज सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव एवं किसान नेता राजीव यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली और प्रशासन से तत्काल नाली निर्माण की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि नालियां गंदगी से पटी हैं।