बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर
करगहर में सासाराम-चौसा पथ पर सहुआर मलिया बगीचा स्थित नंदनी मैरिज हॉल के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमवलिया निवासी मोहन पांडेय, अनुराग प्रियदर्शी और अंश तिवारी एक बाइक पर सवार होकर करगहर की ओर आ रहे थे। वहीं, तिलकपुर निवासी मनोज सिंह बाइक से विपरीत दिशा में सासाराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि हादसे के समय सामने से तेज रोशनी वाली एक गाड़ी आ रही थी। इसकी रोशनी के कारण बाइक सवारों को सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं देने की बात कही जा रही है। टक्कर में मनोज सिंह और मोहन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।
वहीं, घायल अनुराग प्रियदर्शी