Him Drishti TV Chamba
विश्व मधुमेह दिवस – विशेष संदेश
🎤 विश्व मधुमेह दिवस पर विशेष
#चंबा, 14 नवंबर 2026
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चंबा द्वारा लोगों को डायबिटीज यानी मधुमेह के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस वर्ष की थीम "Early Action on Diabetes" (मधुमेह पर समय रहते कार्रवाई) रखी गई है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। समय पर जांच, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि नियमित रूप से शुगर की जांच करवाएं और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें।
याद रखें – समय पर जांच और सही सावधानी, डायबिटीज से बचाव की पहली तैयारी।
हिम दृष्टि टीवी चंबा – ताजा खबर, निष्पक्ष और विश्वसनीय।
Chamba, Chamba | Nov 17, 2026