Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सोनम वांगचुक से वार्ता के बदले हिरासत क्यों ? मोदी शाह जबाव दो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो RYA - AISA- CPIML का विरोध मार्च शेखपुरा, RYA, AISA एवं CPI ml के बैनर से निकली गई विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय कर रहे थे। मार्च दल्लू चौक से निकलकर कटरा चौक,चांदनी चौक होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचा। मार्च में RYA संयोजक रिक्की खान, आइसा संयोजक प्रवीण सिंह कुशवाहा, माले नेता कमलेश प्रसाद,राजेश कुमार राय,कमलेश मानव,तेतरी देवी जितेन्द्र मांझी, रामचंद्र रविदास सहित दर्जनों छात्र नौजवान शामिल हुए। वहां पर प्रेस मीडिया के समक्ष aisa के जिला संयोजक मो रिक्की खान , RYA के जिला संयोजक प्रवीण सिंह कुशवाहा, माले जिला सचिव कामरेड विजय कुमार विजय ने संयुक्त रूप से अपनी बात रखते हुए बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम बांगचुक, आइसा नेत्री कामरेड नेहा बोरा और aisa के अन्य छात्र–छात्राओं द्वारा किए जा रहे भूख हड़ताल व आंदोलन के समर्थन में हमलोगों का आज विरोध मार्च है। नेताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक की मोदी शाह के द्वारा हिरासत में लेने के बाद भी आइसा और अन्य संगठनों के छात्र–नौजवानों के नेतृत्व में अनशन जारी हैं और आज संसद मार्च किया जा रहा है।दो दिन पहले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से बलपूर्वक उठाकर अपने साथ ले गई। शायद यह सोच थी कि इससे आंदोलन थम जाएगा। लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत। दिन चढ़ते-चढ़ते हजारों लोग जंतर-मंतर पहुंच गए और आंदोलन पहले से कहीं अधिक संगठित, व्यापक और मजबूत होकर सामने आया। आज देश के लाखों छात्र नौजवान जुटकर संसद भवन मार्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबतक देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा । और अब तो इस आंदोलन का पूरे देश ही नहीं विदेशों से भी समर्थन मिलने लगा है। नेताओं ने तमाम छात्र–नौजवानों से, लोकतंत्र और न्यायपसंद लोगों से अपील किया कि पेपर लीक, और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 20, 2026

MORE NEWS

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 16, 2026

शहीद जवान अभिराज कुमार का शहादत दिवस 
नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि।

#शहीद #जवान #अभिराज #अमर 
#शेखपुरा #बिहार #दिवस #लखीसराय 
#hilights #सूर्यगढ़ा #खेमतरणीस्थान 
#धारी #विकास #मंच

शहीद जवान अभिराज कुमार का शहादत दिवस नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि। #शहीद #जवान #अभिराज #अमर #शेखपुरा #बिहार #दिवस #लखीसराय #hilights #सूर्यगढ़ा #खेमतरणीस्थान #धारी #विकास #मंच

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 16, 2026

अम्बेडकर नगर बुधौली में धारी विकास मंच ने किया झंडोत्तोलन।

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर, बुधौली में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मनोज राम, वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र धारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशोर धारी, दिनेश राम जयगुरुदेव, समाजसेवी रामपदारथ राम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार, युवा नेता जितेंद्र धारी, युवा समाजसेवी राजन कुमार, इंद्रजीत कुमार, सुदाम कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने की बात कही।

अम्बेडकर नगर बुधौली में धारी विकास मंच ने किया झंडोत्तोलन। शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर, बुधौली में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धारी विकास मंच बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मनोज राम, वरिष्ठ समाजसेवी उपेंद्र धारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकिशोर धारी, दिनेश राम जयगुरुदेव, समाजसेवी रामपदारथ राम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार, युवा नेता जितेंद्र धारी, युवा समाजसेवी राजन कुमार, इंद्रजीत कुमार, सुदाम कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने की बात कही।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026

एक कदम शिक्षा की ओर पुस्तकालय में हुआ झंडारोहण।

शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने संचालित ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ पुस्तकालय कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उमेश राम, हरि किशोर धारी, अनीश धारी, रवि कुमार, राजन कुमार,जितेन्द्र धारी,इंद्रजीत कुमार बिनोद राम सहित पुस्तकालय से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा।

एक कदम शिक्षा की ओर पुस्तकालय में हुआ झंडारोहण। शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने संचालित ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ पुस्तकालय कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में उमेश राम, हरि किशोर धारी, अनीश धारी, रवि कुमार, राजन कुमार,जितेन्द्र धारी,इंद्रजीत कुमार बिनोद राम सहित पुस्तकालय से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा।

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026

छह वर्षीय नन्हे क्रिकेटर उत्कर्ष कृष्णा को डीएम शेखर आनन्द, जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता,SP हिमांशु कुमार, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी लोगों द्वारा सम्मानित।

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक उपेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कृष्णा ने बेहद कम उम्र में अपनी शानदार ओपनिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा उत्कर्ष कृष्णा को सम्मानित किया गया।
उत्कर्ष कृष्णा अभी कक्षा प्रथम का छात्र है और सी.टी. पब्लिक स्कूल, शेखपुरा में पढ़ाई करता है। इतनी कम उम्र में ही वह बिहार के पटना, दानापुर, गया, सासाराम सहित अन्य स्थानों के अलावा कोलकाता और वाराणसी में भी क्रिकेट खेलकर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुका है।
उत्कर्ष ने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर 50 रन और 32 गेंदों पर 54 रन जैसी बेहतरीन पारियां खेली हैं। दानापुर, लखीसराय समेत विभिन्न स्थानों पर उसकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को प्रभावित किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उत्कर्ष को क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।
उत्कर्ष कृष्णा मूल रूप से पटना जिले के घोसवरी प्रखंड क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव का निवासी है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता उपेंद्र राम सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार और विद्यालय के शिक्षक भी उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस खबर को सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय धारी, हरि किशोर धारी ललन कुमार देवेंद्र कुमार पप्पू, परशुराम राम, अरविंद आनंद, अनीश धारी, जितेन्द्र धारी कृष्णा धारी राजन कुमार बलराम कुमार मनोज राम सहित धारी समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#धारी #विकास #मंच #शेखपुरा #बिहार #criket #team #स्वतंत्रता #दिवस #hilights #मोकामा #follow #boy

छह वर्षीय नन्हे क्रिकेटर उत्कर्ष कृष्णा को डीएम शेखर आनन्द, जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता,SP हिमांशु कुमार, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी लोगों द्वारा सम्मानित। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक उपेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कृष्णा ने बेहद कम उम्र में अपनी शानदार ओपनिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा उत्कर्ष कृष्णा को सम्मानित किया गया। उत्कर्ष कृष्णा अभी कक्षा प्रथम का छात्र है और सी.टी. पब्लिक स्कूल, शेखपुरा में पढ़ाई करता है। इतनी कम उम्र में ही वह बिहार के पटना, दानापुर, गया, सासाराम सहित अन्य स्थानों के अलावा कोलकाता और वाराणसी में भी क्रिकेट खेलकर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुका है। उत्कर्ष ने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर 50 रन और 32 गेंदों पर 54 रन जैसी बेहतरीन पारियां खेली हैं। दानापुर, लखीसराय समेत विभिन्न स्थानों पर उसकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को प्रभावित किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उत्कर्ष को क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। उत्कर्ष कृष्णा मूल रूप से पटना जिले के घोसवरी प्रखंड क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव का निवासी है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता उपेंद्र राम सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार और विद्यालय के शिक्षक भी उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस खबर को सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय धारी, हरि किशोर धारी ललन कुमार देवेंद्र कुमार पप्पू, परशुराम राम, अरविंद आनंद, अनीश धारी, जितेन्द्र धारी कृष्णा धारी राजन कुमार बलराम कुमार मनोज राम सहित धारी समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। #धारी #विकास #मंच #शेखपुरा #बिहार #criket #team #स्वतंत्रता #दिवस #hilights #मोकामा #follow #boy

Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 15, 2026